गुमला में हाइवा पेड़ से टकराया, चालक घंटों फंसा रहा: भरनो के कुसुमबहा में हुआ हादसा, ट्रैक्टर से निकाला गया; गंंभीर रूप से जख्मी – Gumla News
गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित कुसुमबहा गांव में बुधवार को एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में हाइवा का चालक करीब एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा। कुसुमबहा-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर हुई यह घटना इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त…
