बैतूल में महसूस हुए 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके: खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे; मुलताई-पांढुर्णा में लोग घरों से बाहर निकले – Betul News
बैतूल जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रात 9 बजकर 31 मिनट 2 सेकंड पर 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके झटके मुलताई, पांढुर्णा और आसपास के क्षेत्रों में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र बैतूल जिले में मुलताई के मानीखापा गांव के पास…
