मुख्य बातें

फरीदाबाद में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंसी: दंपती और 3 बच्चे घायल, डबुआ की ओर बाइक पर जा रहे थे – Ballabgarh News

फरीदाबाद में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंसी:  दंपती और 3 बच्चे घायल, डबुआ की ओर बाइक पर जा रहे थे – Ballabgarh News


हादसे में शामिल ट्रैक्टर और जुटी भीड़

फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में रविवार शाम 17 नंबर चुंगी के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती और उनके तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे सभी पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुर

.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपती अपने तीन बच्चों के साथ डबुआ की ओर बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रैक्टर, जिसके पीछे लंबा ट्राला जुड़ा था, अचानक अपनी दिशा बदल बैठा और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परिवार सड़क पर गिर गया और बाइक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे फंस गई।

हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें..

ट्रैक्टर के नीचे फंसी बाइक हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ERV वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों से जानकारी पाई और मौके पर जाकर देखा कि ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा था और बाइक उसके नीचे फंसी हुई थी।

ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। डबुआ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनन कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *