मुख्य बातें

5 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: अब तक स्कूल-अस्पतालों को 45 बार मिल चुकी धमकी, पर मिला कुछ नहीं – Jaipur News

5 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:  अब तक स्कूल-अस्पतालों को 45 बार मिल चुकी धमकी, पर मिला कुछ नहीं – Jaipur News

शहर में बम रखने की झूठी धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह जयपुर के पांच निजी स्कूलों को ईमेल और फोन कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, फायर ब्रिगेड और सि

.

सभी स्कूलों से बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सबसे पहले सुबह 8 बजे मानसरोवर किरण पथ स्थित एक निजी स्कूल और शिप्रापथ के दो निजी स्कूलों को मेल मिला। इसके बाद 9.30 बजे जगतपुरा के एक स्कूल और 10:30 बजे सीतापुरा के एक निजी स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया। सभी मेल में लिखा गया था कि स्कूल में बम रखा गया है और यह जल्द ही फट जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोपहर 2:30 बजे से पहले सभी लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। इस वर्ष अब तक अलग-अलग जगह 45 बार धमकी मिल चुकी है।

बच्चों को सुरक्षित निकाला, परिजनों को भेजा मैसेज सूचना मिलते ही स्कूल संचालकों ने परिजनों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर बच्चों को तुरंत बुला लिया। अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। इस दौरान पुलिस ने पूरे कैंपस को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

जांच के बाद मिली क्लीन चिट डीसीपी साउथ राजर्षि राज और एडिशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने स्कूलों की गहन जांच की। तलाशी के बाद किसी भी स्कूल में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी स्कूलों को क्लीन चिट दे दी गई।

साइबर एक्सपर्ट जुटे जांच में एडिशनल डीसीपी साउथ ललित किशोर शर्मा ने बताया कि धमकी वाले ईमेल में वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में यह शरारतपूर्ण हरकत प्रतीत हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *