मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में महिला ने निगला जहर: किराएदार पर तंग करने का आरोप; बोली- न किराया दिया न मकान खाली कर रहा – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में महिला ने निगला जहर:  किराएदार पर तंग करने का आरोप; बोली- न किराया दिया न मकान खाली कर रहा – Kurukshetra News

पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल मकान मालिक।

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में किराएदार से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के पति ने उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अभी महिला का इलाज चल रहा है।

.

घटना बीती रात की है। पिहोवा की तूर कॉलोनी की रहने वाली राजेंद्र कौर (60) के मुताबिक, उसके पास कॉलोनी में 2 मकान है। एक मकान में वह अपने पति के साथ रहती है, जबकि उसकी बेटी इटली में रहती है। उसने अपना दूसरा मकान अपने एक जानकार परिवार को किराए पर दिया था।

2 महीने पहले दी मोहलत

राजेंद्र कौर ने आरोप लगाया कि करीब 6 महीने से परिवार उसके मकान में रह रहा है। वह कई दिन से परिवार से किराया मांग रही थी, मगर परिवार टाल-मटोल करता रहा। करीब 2 महीने पहले किराएदार के परिवार में बच्चे का जन्म हुआ था। इसलिए उसने कुछ दिन मोहलत परिवार को दी, ताकि उस परिवार को छोटे बच्चे के साथ कहीं भटकना ना पड़े।

मकान नहीं खाली करने की दी धमकी

राजेंद्र कौर ने कहा कि अब एक-दो दिन पहले उसने परिवार से किराया मांगा तो उन्होंने किराया देने से मना कर दिया। उसने मकान खाली करने को बोला, तो परिवार ने मकान खाली करने से भी मना कर दिया। बल्कि धमकी भी दी कि वे लोग मकान को खाली नहीं करेंगे।

पुलिस कर रही जांच

इससे तंग आकर महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल से पुलिस को पहुंचाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी महिला के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *