मुख्य बातें

रणजीत बोले- चौटाला फैमिली अब एक नहीं होगी: परिवार को दी मर्यादा में रहने की नसीहत, कहा- मैं एक करने की ठेकेदारी नहीं लूंगा – Hisar News

रणजीत बोले- चौटाला फैमिली अब एक नहीं होगी:  परिवार को दी मर्यादा में रहने की नसीहत, कहा- मैं एक करने की ठेकेदारी नहीं लूंगा – Hisar News


हिसार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते रणजीत सिंह चौटाला।

हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने रविवार को हिसार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता मीटिंग की जा रही है। इसी महीने मेवात और पलवल में भी कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी।

.

रणजीत सिंह ने कहा कि नवंबर या दिसंबर में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। रैली में शामिल होने वाले नेताओं का फैसला तारीख तय होने के बाद लिया जाएगा।

परिवार को एकजुट होने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि अब परिवार को एक करना बड़ा मुश्किल है। बच्चे बात नहीं मानते। मुझे और ओमप्रकाश चौटाला को एक करने में प्रकाश सिंह बादल लगे रहे। मगर हम एक नहीं हुए।

रणजीत चौटाला ने परिवार के लोगों को नसीहत देते हुए कहा अगर एक ना हो सको मगर अपने आप को मर्यादा में रखना चाहिए। चौटाला ने कहा कि मैं किसी को एक होने की ठेकेदारी नहीं कर सकता। जब तक किसी का मन नहीं होगा तब तक मैं किसी से क्या कहूं।

हिसार की महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान रणजीत चौटाला।

किसी पार्टी के विरोध में बोलने से बचे चौटाला

पत्रकार वार्ता के दौरान रणजीत चौटाला किसी पार्टी के विरोध में बोलने से बचते रहे। अन्य पार्टी में शामिल होने और नई पार्टी बनाने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि यह फैसला कार्यकर्ता करेंगे। उनके अनुसार, जहां कार्यकर्ता ले जाएंगे, वहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ताकत दिखाने से रास्ते अपने आप खुल जाते हैं।

कांग्रेस में रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और बीरेंद्र सिंह क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कमजोर कर पाएंगे इस सवाल पर चौटाला ने कहा कि 31 एमएलए कांग्रेस के जीते हुए हैं और उनमें से 26 एमएलए हुड्डा साहब के साथ हैं फिर भी उन्हें नेता नहीं बना सकते, क्योंकि सब कुछ दिल्ली से होता है।

हिसार की महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उपस्थित वर्कर।

हिसार की महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उपस्थित वर्कर।

चौटाला बोले- पंजाब की तरह हरियाणा हक मांगे

रणजीत चौटाला ने कहा कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी बारिश के कारण हालात खराब हुए हैं। यहां भी नुकसान हुआ है। यमुना व घग्गर के कारण खेतों का कटाव हुआ है। रणजीत चौटाला ने कहा कि बिना केंद्र की मदद के बड़ी मदद मिल नहीं सकती। इसलिए हरियाणा सरकार को केंद्र से मदद मांगनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *