मुख्य बातें

हरियाणा होकर जाएगी भारत गौरव ट्रेन: 25 अक्तूबर से शुरू, अमृतसर से चलेगी, 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, पैकेज में खाना-आवास जैसी सुविधाएं होंगी – Panchkula News

हरियाणा होकर जाएगी भारत गौरव ट्रेन:  25 अक्तूबर से शुरू, अमृतसर से चलेगी, 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, पैकेज में खाना-आवास जैसी सुविधाएं होंगी – Panchkula News


रेलवे ने धार्मिक यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा देते हुए 25 अक्तूबर से ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करने का फैसला किया है। 9 दिन की इस विशेष यात्रा में चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिर उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका का नागेश्वर तथा गिर-सोम

.

इसके अलावा यात्री द्वारकाधीश मंदिर और गुजरात के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दर्शन कर सकेंगे। यात्रा की शुरुआत अमृतसर से होगी और जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी से यात्री ट्रेन में सवार हो पाएंगे।

गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर

ये रहेगा पूरा पैकेज ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ पैकेज में कुल 762 यात्री यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट श्रेणियों में जगह दी जाएगी। किराया 19,555 रुपये से 39,410 रुपये प्रति यात्री रखा गया है।

पैकेज में शाकाहारी भोजन, आवास, ट्रांसफर, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बीमा और सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि, स्मारकों का एंट्री शुल्क, व्यक्तिगत खर्च और टिप्स इसमें शामिल नहीं होंगे।

गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी।

गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी।

टूरिज्म पैकेज के तहत यात्रा आईआरसीटीसी ने इस यात्रा को “वन-स्टॉप स्पिरिचुअल और कल्चरल टूरिज्म पैकेज” के रूप में प्रचारित किया है। इस पैकेज में यात्रियों को चार प्राचीन ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ-साथ आधुनिक भारत के राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देखने का मौका मिलेगा।

कंपनी ने यात्रियों को मान्य पहचान पत्र साथ लाने और यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है। आईआरसीटीसी का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के श्रद्धालुओं में इस पैकेज की भारी मांग रहेगी, क्योंकि एक ही यात्रा में चार पवित्र ज्योतिर्लिंग और एक राष्ट्रीय धरोहर का दर्शन संभव होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *