कोडरमा जिले के मरकच्चो और नवलशाही थाना क्षेत्रों में चोरों ने कई विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को निशाना बनाया है। बीती रात हुई इन घटनाओं में चोर गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और अन्य सामान चुरा ले गए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की मु
.
मरकच्चो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरों ने छह कमरों के ताले तोड़े। यहां से दो गैस सिलेंडर, खाना बनाने का डग, मग, एक पेटी अंडे, पानी का पाइप, खेल सामग्री और दाल सहित अन्य सामान चोरी हुए। मुर्क़मनाय पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चिलोटांड़ में रसोई कक्ष से खाना बनाने के बर्तन और खाद्य सामग्री चुराई गई।
सिमरिया आंगनबाड़ी केंद्र में भी ताला तोड़कर खेल सामग्री, बर्तन और खाद्य सामग्री की चोरी हुई। इन सभी घटनाओं के संबंध में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभारी प्राचार्यों और सचिवों ने नवलशाही और मरकच्चो थानों में आवेदन देकर जांच की मांग की है। चोरी के कारण प्रभावित विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मध्याह्न भोजन भी प्रभावित हुआ है। चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। पुलिस इन चोरियों की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश कर रही है।
