मुख्य बातें

गुरुग्राम में ट्रक ने बाइक सवार ममेरे भाइयों को कुचला: एक की मौत, दूसरा घायल; सामान लेने जा रहे थे, गाजियाबाद के रहने वाले – gurugram News

गुरुग्राम में ट्रक ने बाइक सवार ममेरे भाइयों को कुचला:  एक की मौत, दूसरा घायल; सामान लेने जा रहे थे, गाजियाबाद के रहने वाले – gurugram News

गुरुग्राम में दुर्घटना के बाद मौके पर पड़ा युवक का शव और पास खड़ी बाइक।

गुरुग्राम के सेक्टर-95 में वजीरपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके मामा का लड़का घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

.

मृतक की पहचान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के अंबेडकर नगर निवासी आदर्श सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दिल्ली ​स्थित मदर डेयरी में नौकरी करता था। मृतक के भाई अर्पित सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-92 में रहता था और रोफ आनन्दा सोसाइटी में एसटीपी ऑपरेटर का काम करता है।

एक दिन पहले वृंदावन घूमकर लौटे थे अर्पित ने बताया कि उसका छोटा भाई आदर्श सिंह दो दिन पहले ही उनके पास आया था और वे परिवार सहित वृंदावन से घूमकर रविवार की रात को वापस आए थे। सोमवार को आदर्श सिंह और मामा का लड़का नीतीश बाइक पर सवार होकर नवरात्र का सामान लेने सेक्टर-95 की ओर गए थे।

वजीरपुर चौक के पास हुआ हादसा जैसे ही वे वजीरपुर चौक के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके छोटे भाई आदर्श सिंह की मौत हो गई, जबकि मामा का लड़का घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में पहुंचाया है। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही जांच अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *