मुख्य बातें

पहले ही दिन लाडो-लक्ष्मी एप के 1 लाख+ डाउनलोड: 6 स्टेप में एप्लीकेशन; आवेदन रद्द हुआ तो मैसेज मिलेगा, 21 लाख महिलाएं 2100 रुपए की हकदार – Narnaul News

पहले ही दिन लाडो-लक्ष्मी एप के 1 लाख+ डाउनलोड:  6 स्टेप में एप्लीकेशन; आवेदन रद्द हुआ तो मैसेज मिलेगा, 21 लाख महिलाएं 2100 रुपए की हकदार – Narnaul News


नारनौल में योजना की जानकारी लेने के लिए बैठी महिलाएं।

हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च कर दिया। पंचकूला में मुख्य कार्यक्रम में CM नायब सैनी खुद पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ही आंकड़ा सामने आया कि 50 हजार लोगों ने ये एप डाउनलोड कर लिया है। शाम होते-होते ये आंकड़ा 1 लाख

.

योजना के लिए एक मोबाइल नंबर से 25 आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें 23 से 60 साल के बीच की महिलाओं को 2100 रुपए महीना मिलेंगे। 1 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

परिवार पहचान पत्र (PPP) के मुताबिक हरियाणा में यह आंकड़ा करीब 21 लाख है। एप ओपन करने के बाद 6 स्टेप में आवेदन कर सकते हैं। उधर, एप के बारे में सीएससी सेंटर संचालकों का कहना है कि यह एक सरल एप है। इसलिए लोग खुद ही अपनी डिटेल एप पर भर रहे हैं। वहीं, सत्यापन के 1 महीने बाद खाते में पैसा आना शुरू होगा।

नारनौल में लाडो लक्ष्मी एप लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

खाली पड़े रहे CSC सेंटर लॉन्चिंग के बाद एप को डाउनलोड करने वालों की संख्या बढ़ गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए लोग सीएससी सेंटर न जाकर खुद ही अपने मोबाइल से फॉर्म भर रहे हैं। इस कारण सीएससी सेंटर गुरुवार को खाली रहे, जबकि सेंटर संचालकों को भीड़ आने की उम्मीद थी।

नारनौल में लगा लाडो लक्ष्मी योजना कार्यक्रम का पोस्टर।

नारनौल में लगा लाडो लक्ष्मी योजना कार्यक्रम का पोस्टर।

अब समझें…एप डाउनलोड करने से लेकर फाइनल तक के स्टेप

  • प्ले स्टोर से होगा डाउनलोड : यह एप प्ले स्टोर से डाउनलोड हो रहा है। प्ले स्टोर पर लाडो लक्ष्मी योजना लिखने पर एप सबसे ऊपर आ जाएगा। इसमें दो महिलाओं की फोटो बनी हुई है। इसमें एक हरियाणवी परिधान में है और दूसरी साड़ी में है। इस एप पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लिखा है।
  • पात्रता जांच में देनी होगी ये डिटेल : पहले पात्रता जांचने का ऑप्शन आता है। इसे ओपन करते ही डिटेल देनी होगी। इसमें पहले लिखा है कि क्या आप हरियाणा के रहने वाले हैं। फिर जेंडर, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, रोजगार की स्थिति और परिवार की वार्षिक आय भरनी होती है।
  • ये दस्तावेज जरूरी : दूसरा ऑप्शन आवेदन करने का है। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों के लिए कॉलम हैं। इसमें हरियाणा निवास के लिए प्रमाण पत्र नंबर, आधार कार्ड और उससे जुड़ा हुआ सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर, ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों का आधार नंबर, बिजली कनेक्शन नंबर, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पंजीकरण नंबर, यदि वाहन है तो वाहन पंजीकरण नंबर, सक्रिय बैंक खाते का विवरण।
  • 6 चरण में होगा आवेदन : एप पर आगे बढ़ने पर पहले चरण में महिला आवेदक का विवरण भरना होगा, दूसरे चरण में आवास, तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों का विवरण, चौथे चरण में आय का विवरण, पांचवें चरण में बैंक खाते का विवरण और छठे चरण में लाइव फोटो का आप्शन मिलेगा।
मोबाइल में ऐसा दिखेगा एप।

मोबाइल में ऐसा दिखेगा एप।

आवेदन की स्थिति एप पर देखें इसके बाद निवास प्रमाण पत्र विवरण, जिसमें आवेदक की वैवाहिक स्थिति, क्या आप हरियाणा के निवासी हैं, क्या आपके पास हरियाणा सरकार द्वारा जारी निवासी प्रमाण पत्र है और निवास प्रमाण पत्र संख्या लिखने के बाद आवेदन को सत्यापित करना है। इसके बाद आवेदन की स्थिति भी एप पर देख सकते हैं।

सत्यापन के बाद पैसा आने में 1 महीना लगेगा सभी पंजीकृत आवेदन नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) को भेजे जाएंगे। क्रिड 15 दिनों में परिवार पहचान पत्र (PPP) और अन्य वेरिफिकेशन सिस्टम से मिलान कर विवरण का सत्यापन करेगा। इसके बाद क्रिड पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें SMS भेजेगा।

एसएमएस में पूछा जाएगा कि आवेदक 2100 रुपए प्रति माह ही लेना चाहती हैं या इससे कम। इसकी पुष्टि होने पर अगले महीने से लाभार्थी को योजना का लाभ मिलने लगेगा। यानी जो अब आवेदन कर रहे हैं, उन्हें नवंबर में ही पैसा मिलेगा।

तीसरे फेज में 47 लाख महिलाएं होंगी पात्र प्रदेश सरकार इस योजना के लिए धीरे-धीरे तीन फेज में लागू करेगी। पहले फेज में एक लाख आय वाली महिलाओं को शामिल किया गया है। इसके तहत 20 से 21 लाख महिलाएं हैं। वहीं दूसरे फेज में उम्मीद है कि 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को शामिल किया जाए। योजना के तीसरे फेज में वार्षिक सीमा 3 लाख रुपए तक हो सकती है।

यह फेज साल 2028-29 के आसपास शुरू किया जा सकता है। PPP के अनुसार तीन लाख रुपए वार्षिक तक आय वाले परिवारों की महिलाओं की वर्तमान संख्या 46 लाख 62 हजार हैं। अगले 3 साल में यह आंकड़ा 47 लाख के पार होने का अनुमान है।

———————————————-

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना एप लॉन्च:CM बोले- 50 हजार महिलाएं डाउनलोड कर चुकीं, सीधे खाते में आएंगे ₹2100

हरियाणा सरकार ने आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) का मोबाइल एप लॉन्च किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि यह एप प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *