केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में बीजेपी दफ्तर में पार्टी के बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं अमित शाह के बुलावे पर कें
.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अमित शाह ने नेताओं को चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि ‘कौन क्या है, यह भूल जाइए। चुनाव को एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह लड़िए। केवल एनडीए की जीत को प्राथमिकता दीजिए।
यह चुनाव न सिर्फ बिहार, बल्कि देश के अन्य हिस्सों के लिए भी संदेश देने वाला साबित होगा। ऐसे में बिना भेदभाव और व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए।’
अमित शाह ने नेताओं को साफ संदेश दिया कि यह देखना जरूरी नहीं कि कौन उम्मीदवार है, बल्कि यह देखना है कि एनडीए चुनाव लड़ रहा है। हर हाल में एनडीए को जीत दिलानी है। अब से लेकर चुनाव तक बाकी सारे काम छोड़कर संगठन को पूरा समय दें।
बेतिया के बाद शुक्रवार देर शाम पटना पहुंचे अमित शाह।
स्क्रीनिंग के बाद शाह को सौंपी गई उम्मीदवारों की लिस्ट
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया, ‘अमित शाह ने इस बैठक के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। साथ ही प्रदेश भर में स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट उन्हें सौंपी गई।’
जानकारी के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय के इंटरनेट मीडिया सेल को संबोधित करेंगे। पटना में ही उनका नाइट स्टे रहेगा।
इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को चंपारण और सारण के 350 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक, बेतिया के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई।
इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण के भाजपा के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा प्रभारी भी शामिल हुए।

बीजेपी दफ्तर के अंदर मीटिंग के लिए जाते अमित शाह। उनके दोनों डिप्टी CM भी मौजूद रहे।

पटना में बीजेपी दफ्तर में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ शाह की हो रही बैठक।
अमित शाह के बिहार दौरे का शेड्यूल

अमित शाह के बिहार दौरे से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
