जहानाबाद-गया रेल खंड पर एरकी पेट्रोल पंप के समीप ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब व्यक्ति गया जी से दवा लेकर लौट रहा था। मृतक की पहचान बृज बिहारी (57) के रूप में हुई है। वह शकूराबाद थाना क्षेत्र के खैरू चक गांव के
.
मृतक के परिवारजन गजेंद्र कुमार ने बताया कि बृज बिहारी शनिवार को गया जी दवा लेने गए थे। वापसी के दौरान ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना रेल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
दशहरा पर्व के चलते ट्रेनों में अत्यधिक भीड़
दशहरा पर्व के चलते ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ चल रही है। कुछ यात्री ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। रेलवे विभाग यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है और स्टेशन पर पुलिस प्रशासन भी चौकस है, लेकिन कुछ लोग इन निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं।
