मुख्य बातें

मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय FLN मेला आयोजित: खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा की गुणवत्ता समझाई; 34 स्टॉल लगाए गए – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय FLN मेला आयोजित:  खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा की गुणवत्ता समझाई; 34 स्टॉल लगाए गए – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा की गुणवत्ता समझाना था।

.

इस मेले में जिले के तीनों विकासखंडों से कुल 34 स्टॉल लगाए गए, जिन्हें शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने स्वयं तैयार किया था। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने मेले का अवलोकन किया और बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की जानकारी ली।

साक्षरता और संख्या ज्ञान बढ़ाना मकसद

जिला शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद मिरे ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) को मजबूत करना है।

यह मेला छात्र-छात्राओं के साथ-साथ माता-पिता को भी शिक्षा प्रक्रिया से जोड़ता है, जिससे शिक्षा को रोचक और व्यावहारिक बनाया जा सके। मेले में विभिन्न गतिविधियां और खेल आयोजित किए गए, जो बच्चों के सीखने को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव सहित अन्य शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *