मुख्य बातें

गैंगरेप पीड़ित नाबालिगों से मिलीं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव, हुईं भावुक: सरगुजा में कहा- बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा, लेकिन प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां – Ambikapur (Surguja) News

गैंगरेप पीड़ित नाबालिगों से मिलीं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव, हुईं भावुक:  सरगुजा में कहा- बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा, लेकिन प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां – Ambikapur (Surguja) News

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप मामले में कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग और कांग्रेस जांच दल की सदस्य शनिवार शाम पीड़ितों के गांव पहुंचीं। रेप पीड़ितों से मिलने के बाद जरिता लैतफलांग भावुक हो गईं। मीडिया के सामने बयान देते हुए वे दो बार रूक गईं और कहा कि वे नहीं बोल सकेंगी। कुछ देर बाद वे सहज हुईं। जरिता लैतफलांग ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रदेश में सिर्फ भाजपा का नारा है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मामले में पुलिस ने शिकायत पर FIR तक नहीं लिखी। MLC करने वाले डॉक्टर पर भी उन्होंने सवाल उठाए। 24 अप्रैल को शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ 7 युवकों ने गैंगरेप किया था। उनकी दो अन्य सहेलियों ने भागकर जान बचाई थी। करीब एक घंटे तक पीड़ितों व परिवार से की बात सीतापुर थाना क्षेत्र में पहुंचीं जरिता लैतफलांग और कांग्रेस जांच टीम ने नाबालिग पीड़िताओं और उनके परिवार की महिलाओं से करीब एक घंटे तक बातचीत की। पीड़ितों से घटनाक्रम और उनकी व्यथा सुनकर जरिता भी असहज दिखीं। इसी वजह से मीडिया के सामने बयान देते हुए उन्हें कुछ देर रुकना पड़ा। जरिता लैतफलांग ने कहा कि ऐसी बातें पता चली हैं जो हम सार्वजनिक नहीं कर सकते। मैं भी एक मां हूं। इस प्रदेश में जहां छत्तीसगढ़ महतारी की जय-जयकार की जाती है, वहां दिनदहाड़े हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जरिता ने पुलिस की लापरवाही पर उठाए सवाल
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव जरिता ने कहा कि 24 अप्रैल की रात ये वारदात हुई। 25 अप्रैल को इन्होंने FIR फाइल नहीं किया। सीतापुर में मेडिकल चेकअप हुआ। हम पूछना चाहते हैं कि मेडिकल अफसर जिनके शासन के कुछ लोगों के साथ संबंध हैं, उन्होंने महिला होते हुए यह रिपोर्ट क्यों दी कि इनके साथ बलात्कार नहीं हुआ है। एक बच्ची के साथ चार-चार लोगों ने बलात्कार किया और आप कहते हैं कि बलात्कार नहीं हुआ। 29 अप्रैल को अंबिकापुर में जांच हुई तो पता चला कि रेप हुआ है। इसके पहले सीतापुर में यह पता नहीं चला। सरकार से पूछना चाहती हूं कि इस प्रदेश में कब तक बलात्कार होते रहेंगे। यहां न्याय प्रशासन बिल्कुल ठप पड़ चुका है। भाजपा डींगे हांकना बंद करे तब तो काम करेंगे। जरिता ने कहा कि पीड़िताओं के परिवार को धमकियां मिल रही हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल क्यों FIR दर्ज नहीं की। डॉक्टर ने गलत रिपोर्ट क्यों दी, इसपर क्या कार्रवाई होगी यह सवाल बना हुआ है। कांग्रेस जांच टीम ने दर्ज किया बयान कांग्रेस की जांच टीम के सदस्य पूर्व जिपं अध्यक्ष मधु सिंह सहित सीमा सोनी, अनिमा केरकेट्टा भी इस दौरान मौजूद रहीं। टीम अपनी रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को भेजेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक भी गांव तक पहुंचे थे। यह था मामला, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक घटना 24 अप्रैल की रात की है। चार नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में शादी में शामिल होने के लिए शाम करीब 7 बजे गई थीं। रात करीब 10 बजे वे लौट रही थीं। इस दौरान हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक में सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की। युवकों को देखकर एक नाबालिग मौके से भाग निकली। बाकी 3 को युवकों ने पकड़ लिया। एक नाबालिग को युवकों ने बाइक पर बैठाकर दूर ले गए और खेत में चार युवकों ने गैंगरेप किया। पकड़ी गई दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। दोनों की उम्र 16 साल से कम है। मामले में पहली एफआईआर 26 अप्रैल को पुलिस ने डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट मिलने के बाद एक मामले में दर्ज की थी। दूसरी नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि अंबिकापुर में होने के बाद मामले में पुलिस ने पहले से दर्ज केस में अन्य आरोपियों को शामिल किया और अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें चार नाबालिग हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *