मुख्य बातें

बहादुरगढ़ डाबोदा कलां में यूपी का व्यक्ति जोहड़ में डूबा: गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में, गहराई और कीचड़ से रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें – bahadurgarh (jhajjar) News

बहादुरगढ़ डाबोदा कलां में यूपी का व्यक्ति जोहड़ में डूबा:  गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में, गहराई और कीचड़ से रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें – bahadurgarh (jhajjar) News


बहादुरगढ़ के गांव डाबोदा कलां के जोहड़ में डूबे व्यक्ति को ढूंढती गोताखोरों की टीम।

बहादुरगढ़ के डाबोदा कलां गांव में शनिवार रात को उत्तर प्रदेश मूल का एक व्यक्ति जोहड़ में डूब गया। रविवार सुबह से ही भौंडसी से बुलाई गई गोताखोरों की टीम नाव के साथ उसकी तलाश कर रही है, लेकिन दो घंटे की खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।

.

मृतक की पहचान कृष्ण (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई है। कृष्ण मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और पिछले काफी समय से डाबोदा कलां गांव में रहकर हरबीर नामक व्यक्ति की भैंसें चराने का काम करता था। शनिवार शाम वह भैंसों को निकालने के लिए गांव के जोहड़ में उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।

बहादुरगढ़ के डाबोदा कलां गांव के जोहड़ में डूबे व्यक्ति को ढूंढने में लगे लोग।

ग्रामीणों को पता चला तो दी पुलिस को सूचना

काफी देर बाद जब ग्रामीणों को पता चला कि कृष्ण जोहड़ में गया था और वापस नहीं लौटा, तो उन्होंने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन सफल न होने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। देर रात तक अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोकनी पड़ी। इसके बाद रविवार सुबह गोताखोरों की टीम ने नाव के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

गहराई और कीचड़ ज्यादा होने से तलाशी अभियान में दिक्कतें

ग्रामीणों का कहना है कि जोहड़ की गहराई अधिक होने और कीचड़ भरा होने की वजह से तलाश में भारी दिक्कत आ रही है। वहीं, सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। गांव में इस घटना के बाद से शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *