रांची | राजधानी रांची पहली बार इंडियन बॉक्सिंग प्रो लीग (आईबीपीएल) की मेजबानी करने जा रही है। तीन अक्तूबर से शुरू होनेवाली यह प्रतियोगिता छह अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता ईस्ट इंडिया टाइटल कप का क्वालीफिकेशन राउंड होगी। इसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और
.
क्वालीफिकेशन राउंड से चयनित खिलाड़ी महाराष्ट्र में होनेवाली मुख्य आईबीपीएल में देशभर के दिग्गज मुक्केबाजों से मुकाबला करेंगे। इस प्रो लीग से कुल 14 खिलाड़ियों (सात पुरुष और सात महिला) का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर ईस्ट इंडिया के अध्यक्ष संजीव कुमार, झारखंड एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सरजीत सिंह और सचिव प्रकाश मंडल मौजूद रहे।
