पीसीसी में दिग्विजय सिंह का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्तागण..
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भोपाल जिला कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, भोपाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी पटेल, अमित सक्सेना, अवनीश भार्गव, राजकुमार सिंह सहित जिल
.
शहर की टीम में 105 और ग्रामीण में 56 से ज्यादा कार्यकर्ता नहीं होंगे बैठक में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी अक्टूबर के महीने में घोषित करने और ब्लॉक अध्यक्ष घोषित करने को लेकर चर्चा हुई। भोपाल शहर की कार्यकारिणी में सदस्यों सहित 105 से ज्यादा कार्यकर्ता नहीं होंगे। वहीं भोपाल ग्रामीण जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में 56 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे।
दिग्विजय बोले- प्रदेश कार्यकारिणी की ही बैठक नहीं हुई समन्वय समिति की बैठक में एक सदस्य ने सुझाव दिया कि जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को वार्ड और मंडलम का प्रभारी बनाया जाना चाहिए। इससे माइक्रो लेवल तक जिला स्तर के नेता निगरानी कर सकेंगे।
इस पर बैठक में मौजूद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- अभी पीसीसी की एग्जिक्यूटिव कमेटी की मीटिंग तो अब तक हुई नहीं हैं। पीसीसी में कार्य विभाजन नहीं हुआ है। वैसे DCC के सदस्यों को वार्ड, मंडलम की जिम्मेदारी देने का सुझाव ठीक है।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा जिला कांग्रेस कार्यालय के लिए गुरबख्श की तलैया में पहले से आवंटित जमीन को लेकर कहा गया कि उस जगह की देखरेख न होने के कारण वहां अवैध कब्जा हो गया है। नगर निगम ने वहां टंकी बना दी है। राजस्व अमले से चर्चा करके जिला कांग्रेस कार्यालय की जमीन का सीमांकन कराना चाहिए।
वोटर लिस्ट पर भी निगरानी रखें बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा- वोटर लिस्ट सबसे महत्वपूर्ण है। मतदाता पुनरीक्षण के काम में कार्यकर्ताओं को सजगता से निगाह रखनी चाहिए। बीएलओ से संपर्क करके यह देखा जाना चाहिए कि कहां कितने फर्जी वोटर जुडे हैं।
