उत्तर-पश्चिम रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए हरियाणा के यात्रियाें के लिए 3 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जो राजस्थान का सफर आसान करेंगी। रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी 2 जोड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा
.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 1अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 10, 11, 16, 17, 18, 21, 22, 24 व 25 अक्टूबर को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात1.35 बजे रींगस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 2, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 17, 18, 19, 22, 23, 25 व 26 अक्टूबर को (14 ट्रिप) रींगस से सुबह 2.20 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। जो मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
अक्टूबर में लगाएगी 16 ट्रिप
- गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा अक्टूबर में 1, 2, 3, 4, 5, 07, 11, 12, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 25 व 26 अक्टूबर को (16 ट्रिप) रेवाड़ी से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा अक्टूबर में 1, 2, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 25 व 26 अक्टूबर को (16 ट्रिप) रींगस से दोपहर बाद 3.05 बजे रवाना होकर शाम 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
- यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जिसमें 8 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।ज
जयपुर के लिए भिवानी से हर दिन ट्रेन
- गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा अक्टूबर में हर दिन जयपुर से सुबह 7.00 बजे रवाना होकर दोपहर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा हर दिन भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
- रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगे।
