खंड मुंडाका में शताब्दी वर्ष को लेकर पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक।
नूंह जिले के मुंडाका और साकरस गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में प्रवेश को लेकर खंड के स्वयंसेवकों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। साकरस गांव में चार मंडलों का एकत्रीकरण हुआ, वहीं मुंडाका गांव में चार मंडलों का पथ संचलन निकाला गया। इ
.
पथ संचलन का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संघ अपनी शाखाओं के माध्यम से खेल-खेल में व्यक्तित्व निर्माण कर राष्ट्र की सेवा का संकल्प पूरा करता है। मुंडाका गांव में पथ संचलन का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
खंड मुंडाका में शताब्दी वर्ष को लेकर पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक।

साकरस गांव में चार मंडलों का हुआ एकत्रीकरण।
गांव में प्रवेश करते ही स्वयंसेवकों पर ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा की। सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर सैनी की अगुवाई में जगह-जगह स्वागत किया गया और हर नुक्कड़-चौराहे पर “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजे। ग्रामीणों ने कहा कि संघ का यह अनुशासित आयोजन न केवल युवाओं को प्रेरित करता है, बल्कि गांव के सामाजिक वातावरण में एकता और ऊर्जा का संचार भी करता है।
