मुख्य बातें

बोकारो में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़: को-ऑपरेटिव कॉलोनी से एक महिला सहित दो गिरफ्तार, किराए के रूम में चल रहा था रैकेट – Bokaro News

बोकारो में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़:  को-ऑपरेटिव कॉलोनी से एक महिला सहित दो गिरफ्तार, किराए के रूम में चल रहा था रैकेट – Bokaro News

बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में अवैध देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 सितंबर 2025 को एसपी हरविंदर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

.

सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने संध्या समय प्लॉट संख्या-155 पर छापा मारा। मौके से शनि कुमार (26) निवासी को-ऑपरेटिव कॉलोनी, बोकारो और निखत प्रवीण (26) निवासी खिदिरपुर, कोलकाता को गिरफ्तार किया गया।

कोलकाता से महिलाओं को बुलाकर अपने किराए के मकान में देह व्यापार करवाता था

पुलिस पूछताछ में शनि कुमार ने स्वीकार किया कि वह कोलकाता से महिलाओं को बुलाकर अपने किराए के मकान में देह व्यापार करवाता था। निखत प्रवीण भी इस अवैध गतिविधि में शामिल थी और अन्य महिलाओं को लाने में उसकी अहम भूमिका थी।

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है, जिसमें 10 कंडोम और एक सैमसंग मोबाइल फोन शामिल हैं। बीएस सिटी थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत प्राथमिकी संख्या 212/25 दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि शहर में ऐसी अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बोकारो को अपराधमुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *