मुख्य बातें

महेंद्रगढ़ में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार: सीआईए टीम ने पकड़ा, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़ में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:  सीआईए टीम ने पकड़ा, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़ जिले में सीआईए टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

.

इन निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए, सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राकेश को पकड़ा। राकेश नारनौल के मोहल्ला खरकड़ी का निवासी है और फिलहाल माली टिब्बा नारनौल में रहता है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

सीआईए टीम गश्त के दौरान मसानी चौक महेंद्रगढ़ पर मौजूद थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि राकेश नाम का एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ देवास की तरफ से आ रहा है। सूचना पर सीआईए टीम ने मोडा वाला मंदिर, देवास रोड पर छापा मारा और राकेश को काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी राकेश के पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ शहर थाना महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *