पिछले साल दिवाली के बाद हुए ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत से सबक लेते हुए मुरैना पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। एसपी समीर सौरभ के निर्देश पर गुरुवार-शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में जिलेभर में 10 जगहों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए
.
एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप डाबर के अनुसार, पिछले साल राठौर कॉलोनी में पटाखों के अवैध भंडारण के चलते बड़ा हादसा हुआ था। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर जिले भर में यह सर्च अभियान चला रहे हैं।
अंबाह और कैलारस सहित कई थानों ने की कार्रवाई पिछले 24 घंटों में इन जगहों पर बड़ी कार्रवाई की गई-
- अंबाह: आरोपी सोनू गुप्ता के यहां से 50 हजार और सुधीर शर्मा के यहां से 20 हजार रुपए के पटाखे जब्त किए गए।
- कैलारस: अशोक गली में बब्बा नाम के एक व्यक्ति के घर से पटाखे जब्त हुए।
- रिठौरा: आरोपी रिंकू के घर से 10 हजार रुपए के पटाखे मिले।
ज़ब्त पटाखे।
घरों में कर लेते हैं भंडारण, जान जोखिम में डालते हैं पुलिस के मुताबिक, अवैध कारोबारी गोदाम किराए पर न मिलने पर अपने घरों में ही पटाखों का भंडारण कर लेते हैं। वे परिवार की जान जोखिम में डालकर दिवाली पर पटाखों की अवैध बिक्री करते हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हुआ है।
राठौर कॉलोनी में 2 घरों में हुए थे ब्लास्ट, 5 की हुई थी मौत बता दें कि पिछले साल दिवाली के बाद शहर की राठौर कॉलोनी में दो घरों में अवैध रूप से रखे पटाखों में विस्फोट हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद 14 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।

जब्त पटाखे।
