मुख्य बातें

फतेहाबाद के बाजारों में फोर व्हीलर की एंट्री बैन: त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट; सिविल ड्रेस में भी होगी गश्त – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद के बाजारों में फोर व्हीलर की एंट्री बैन:  त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट; सिविल ड्रेस में भी होगी गश्त – Fatehabad (Haryana) News


फतेहाबाद के थाना रोड बाजार की एंट्री पर की गई बेरिकेडिंग।

फतेहाबाद जिले में त्योहारी सीजन के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है। बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद की गई है। वहीं, पुलिस नाकों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को बाजारों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

.

ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर चौक और फव्वारा चौक से थाना रोड बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद करके बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं। दोनों तरफ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

बता दें कि, इस बार जिले में 21 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। ऐसे में बाजारों में ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए रोजाना बढ़ रही है।

स्टालें लगाने से बाजार में स्पेस हुआ कम

ट्रैफिक एसएचओ जय सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन में सामान की बिक्री जोरों पर हैं। दुकानों के बाहर स्टालें भी लगा दी गई है। इस कारण बाजार में स्पेस कम हो गया है। यही कारण है कि जाम की स्थिति न बने, इसलिए चौपहिया वाहनों की एंट्री रोकी गई है। दुपहिया वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।

इलेक्ट्रॉनिक्स व गारमेंट्स की बिक्री जोरों पर

वहीं, व्यापार मंडल के उपप्रधान विनोद अरोड़ा ने बताया कि त्योहारी सीजन में व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। अभी गारमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी अधिक हो रही है। दुकानदारों ने दिवाली के चलते भरपूर स्टॉक किया हुआ है। ग्राहक भी लगातार आ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *