हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग व पुलिस।
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा रोड पर गांव दोदा के पास गोल्डन पैलेस के नजदीक तीन कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में फौजी जसप्रीत सिंह निवासी चुघे (बठिंडा) की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और इम्पीरियल स्कूल की प्रिंसिपल परमिंदर कौर घाय
.
रिट्ज कार चला रहे जसप्रीत की इंडिका कार से सीधी टक्कर हुई, जिसे परमिंदर कौर चला रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंडिका कार पीछे से आ रही जेन कार से जा भिड़ी, जिसे अंग्रेज सिंह चला रहा था। हादसे में जेन कार को नुकसान पहुंचा, हालांकि उसके चालक को मामूली चोटें आईं।
घायलों को राहगीरों और एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है तथा तीनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
