मुख्य बातें

गिरिडीह में होटल कलश धाम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: कई युवक-युवतियां पकड़े गए, होटल सील; संचालक हिरासत में – Giridih News

गिरिडीह में होटल कलश धाम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:  कई युवक-युवतियां पकड़े गए, होटल सील; संचालक हिरासत में – Giridih News

गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम में चल रहे सेक्स रैकेट का प्रशासन ने भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

.

एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता भी मौजूद थे। पुलिस ने होटल संचालक को हिरासत में ले लिया है और होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था

जानकारी के अनुसार, होटल कलश धाम में पिछले कई महीनों से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। यहां युवक-युवतियों को आसानी से कमरे और शराब पीने के लिए विशेष केबिन उपलब्ध कराए जाते थे। यह होटल एक स्कूल और बीएड कॉलेज से मात्र 10 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था।

एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि पकड़े गए जोड़ों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी लंबी अवधि तक ऐसी गतिविधियां चलने के बावजूद स्थानीय पुलिस की निगरानी में चूक कैसे हुई। प्रशासन ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *