पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बीती रात अज्ञात नक्सलियों ने चिड़िया सुकरी माइंस जाने वाले कोलबोंगा मार्ग पर दो बड़े पेड़ काटकर गिरा दिए, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। इस घटना की पु
.
पोस्टर लगाकर पुलिस को दी चेतावनी
नक्सलियों ने मार्ग को अवरुद्ध करने के बाद सड़क के दोनों किनारों पर अपने संगठन के बैनर और पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को कड़ी चेतावनी दी गई है। संदेश में लिखा गया है कि सादे पोशाक और निहत्थे हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़कर मारना बंद करें, वरना उसका बदला उसी तर्ज पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल से लिया जाएगा। इस चेतावनी से यह स्पष्ट है कि नक्सली हाल के पुलिस अभियान से नाराज हैं। वहीं वे अपनी सक्रियता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
रात में सुनी गई थी चेनसॉ की आवाज
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 11 बजे के आसपास जंगल की ओर से चेनसॉ जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। लोगों को लगा कि शायद वन विभाग का काम चल रहा होगा, लेकिन सुबह जब वे सड़क की ओर गए, तो देखा कि दोनों ओर पेड़ काटकर गिराए गए हैं। पास में नक्सली पोस्टर लगे हैं। इस कारण चिड़िया सुकरी माइंस आने-जाने वाले मजदूरों, ट्रकों और अन्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

पुलिस-सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने रास्ता साफ कराने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया है। साथ ही, आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन और गश्त बढ़ा दी गई है।
पुलिस के मुताबिक पोस्टरों की सामग्री और इलाके के हालात की जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
