मुख्य बातें

दूज मेला से लौट रहे बाइक सवार नहर में गिरे: झांसी मेडिकल कॉलेज गंभीर हालत में भेजे गए तीनों, 30 मिनट बाद पानी से बाहर निकाले गए थे – Jhansi News

दूज मेला से लौट रहे बाइक सवार नहर में गिरे:  झांसी मेडिकल कॉलेज गंभीर हालत में भेजे गए तीनों, 30 मिनट बाद पानी से बाहर निकाले गए थे – Jhansi News


गुरुवार को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किये गए तीनों घायल।

झांसी जिले के रहने वाले तीन लोग रतनगढ़ दूज मेला देखने के बाद घर लौटते समय नहर में गिर गए। राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए एम्बुलेंस बुलाई। इसके बाद तीस मिनट की कड़ी मशक्कत कर तीनों को बाहर निकाला गया। यहां तीनों की हालत ना

.

नहर में गिरने के बाद अचेत पड़े हरदयाल को इलाज के लिए गुरुवार को झांसी लाता बेटा।

झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया के पास रतनगढ़ माता मंदिर पर दीपावली की दूज पर मेला आयोजित होता है। इसी मेले को देखने के लिए एरच थाना क्षेत्र के ग्राम खमा के रहने वाले 55 साल के हरदयाल, भनी (40) और बहादुर (30) मंगलवार को एक बाइक पर सवार होकर गए हुए थे।

साथ में एक और बाइक पर हरदयाल का बेटा नेतराम और मदन सवार थे। रतनगढ़ धाम का दूज मेला देखने के बाद अगले दिन पांचों एरच लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग पूछ थाना क्षेत्र की बेतवा नहर के पास पहुंचे तो यहां जिस बाइक बाइक पर हरदयाल समेत तीन लोग सवार थे वह अनियंत्रित हो गई और फिसल कर नहर में जा गिरी।

गम्भीर रूप से घायल हुए तीनों बाइक सवारों का चल रहा इलाज, हालात स्थिर।

गम्भीर रूप से घायल हुए तीनों बाइक सवारों का चल रहा इलाज, हालात स्थिर।

जबकि, हरदयाल का बेटा समेत दो लोग अपनी बाइक से पीछे चल रहे थे। यहां से गुजर रहे लोगों ने जब तीनों को नहर में डूबते हुए देखा तो शोर मचाकर मदद मांगी। इसके बाद राजगीरों ने पुलिस समेत डायल 108 को कॉल कर एम्बुलेंस भी बुला ली। यहां पीछे से पहुंचे साथी बाइक सवारों ने 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को नहर से बाहर निकाला।

लेकिन, तबतक वह निढाल हो चुके थे। साथ ही बाइक फिसलने के चलते उन्हें चोट भी लगी थी। पहले घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने तीनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां हरदयाल की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

पेट में भर गया है पानी

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए घायलों को लेकर गुरुवार को डॉक्टर्स ने बताया कि हरदयाल की हालत नाजुक है। उनके पेट और फेफड़े में पानी पहुंचा है। फिलहाल तीनों को आईसीयू में रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *