मुख्य बातें

“उनका लक्ष्य बिहार बदलना नहीं, विधानसभा पहुंचना था”: पटना के बाढ़ में जनसुराज राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे, कहा- बागी नेताओं से व्यक्तिगत नाराजगी – barh News

“उनका लक्ष्य बिहार बदलना नहीं, विधानसभा पहुंचना था”:  पटना के बाढ़ में जनसुराज राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे, कहा- बागी नेताओं से व्यक्तिगत नाराजगी – barh News

पटना के बाढ़ में जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने मंगलवार को बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के मलाही स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वे यहां जन सुराज प्रत्याशी महेश सिंह के समर्थन में पहुंचे थे। हालांकि, उनके कार्यक्रम में

.

उदय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी से बागी हुए प्रत्याशियों के कारण जन सुराज की छवि को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हमने सोचा था कि जो लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं, वे बिहार को बदलने के लिए आए हैं। लेकिन बाद में समझ आया कि कई लोगों का मकसद सिर्फ विधानसभा पहुंचना था, न कि बिहार बदलना।’

उन्होंने आगे कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए पांच-पांच नाम भेजे गए थे, और सभी को पता था कि टिकट केवल एक को ही मिलेगा। इसके बावजूद कुछ लोगों ने पार्टी के फैसले का विरोध कर संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया।

“कुछ उम्मीदवारों को अमित शाह अपने साथ ले गए” – उदय सिंह

उदय कुमार सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा जैसे दलों की तुलना में जन सुराज के पास संसाधनों की कमी है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी मजबूती से मैदान में है।उन्होंने कहा —

“1980 के दशक के बाद जन सुराज पहली पार्टी है जो बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुछ उम्मीदवारों को अमित शाह अपने साथ ले गए, लेकिन बाकी प्रत्याशी डटे हुए हैं।”

“प्रशांत किशोर के दो वोटर कार्ड मामले में चुनाव आयोग जिम्मेदार”- उदय सिंह

चुनाव आयोग द्वारा प्रशांत किशोर को दो वोटर कार्ड के मामले में भेजे गए नोटिस पर उदय कुमार सिंह ने कहा , “यह व्यर्थ का सवाल है। प्रशांत किशोर ने कोलकाता की मतदाता सूची से नाम हटाने का आवेदन पहले ही दे दिया था। अब नाम नहीं हटाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। आयोग को इस मामले में खुद को नोटिस भेजना चाहिए।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *