मुख्य बातें

केबल चोरी का आरोप, दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला: महासमुंद में मुक्तिधाम के पास मिला शव; आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस – Mahasamund News

केबल चोरी का आरोप, दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला:  महासमुंद में मुक्तिधाम के पास मिला शव; आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस – Mahasamund News


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। ग्राम पतेरापाली में ग्रामीणों ने केबल तार चोरी के आरोप में एक दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला। उसका शव रविवार (26 अक्टूबर) सुबह गांव से 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास मिला।

.

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गांव में पिछले 2-3 दिनों में अलग-अलग जगह में चोरी की घटना हुई थी। ग्रामीणों को संदेह था कि कौशल सहिस इन चोरियों में शामिल था। इसलिए उसे मार डाला। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई करेगी।

मुक्तिधाम के पास पड़ा मिला शव।

ग्रामीणों ने पहले हाथ बांधा फिर गांव लाए

मृतक की पहचान बागबाहरा विकासखंड के ग्राम मोहबा के रहने वाले कौशल सहिस (50 साल) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार (25 अक्टूबर) सुबह लगभग 10 बजे कौशल सहिस को गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी के पास वन भूमि पर केबल जलाकर तांबे का तार निकालते हुए देखा गया।

धुआं देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसके हाथ पीछे बांध दिए और सरपंच हेमंत चंद्राकर को सूचना दी। इसके बाद कौशल को बंधे हुए हाथों के साथ गांव लाया गया।

चोरी में शामिल होने का संदेह

बताया गया है कि पतेरापाली गांव में पिछले दो-तीन दिनों में पोल्ट्री फार्म और अन्य स्थानों पर बोर से केबल वायर चोरी की घटनाएं हुई थीं। ग्रामीणों को संदेह था कि कौशल सहिस इन चोरियों में शामिल था।

26 अक्टूबर की सुबह कौशल सहिस का शव मुक्तिधाम के पास पड़ा मिला। सिटी कोतवाली पुलिस ने पहले अज्ञात शव मानकर पंचनामा और मर्ग कायम किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

फॉरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच में मारपीट के कारण अंदरूनी चोट से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *