मुख्य बातें

CM साय ने 40.89 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन: जशपुर के फरसाबहार में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर – Jashpur News

CM साय ने 40.89 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:  जशपुर के फरसाबहार में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर – Jashpur News


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय में 40.89 करोड़ रुपए के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत मैदान में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया था।

.

इन कार्यों में 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए की लागत से चार कार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नौ कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का उद्देश्य देश को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम पूरे देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। जशपुर जिले में पत्थलगांव और जशपुर विधानसभा में यह आयोजन पहले ही सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। आज फरसाबहार में भी जनता के सहयोग से यह कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

लोकार्पित किए गए प्रमुख कार्यों में 1.81 करोड़ रुपए का मस्कामारा से लवाकेरा मेन रोड तक मार्ग (1.70 किमी), 1.29 करोड़ रुपए का अंबाकछार पहुंच मार्ग (1.00 किमी), 10 लाख रुपए की आरसीसी पुलिया (सिंहटोला दीपक घर से मेन रोड तक) और 95.53 लाख रुपए का मुण्डाडीह पहुंच मार्ग (0.90 किमी) शामिल हैं।

फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा

जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें 31.38 लाख रुपए का फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, 23.96 करोड़ रुपए का पमशाला-सरईटोला मार्ग (11.50 किमी), 1.72 करोड़ रुपए का फरसाबहार विश्रामगृह और 1.5 से 1.9 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक व प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावासों के भवन निर्माण कार्य प्रमुख हैं।

इन निर्माण कार्यों से फरसाबहार क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, आवास और बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

पीएम करते 18 घंटे करते हैं काम- सीएम

सीएम साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो 24 घंटे में 18 घंटे देश के लिए काम करते हैं। उन्होंने भारत को आर्थिक दृष्टि से 11वें स्थान से उठाकर 5वें स्थान पर पहुंचाया है। अब हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। आने वाले समय में रूस और अमेरिका के बाद आर्थिक रूप से तीसरे स्थान पर भारत होगा। यह हमारे प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम होगा।”

उन्होंने कहा कि पहले के दौर में भारत की सीमाओं पर पाकिस्तान जैसे देश आतंक फैलाते थे, लेकिन आज भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को उनके ठिकानों पर मारने में सक्षम है। हमारा देश किसी को छेड़ता नहीं, पर जो हमें छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

आत्मनिर्भरता का आह्वान-“स्वदेशी को अपनाएं”

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जब ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आह्वान किया, तो इसका अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का प्रतीक है।

हमें अपने दुकानों और घरों में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने दुकानों पर यह लिखें “यहां केवल स्वदेशी वस्तुएं बिकती हैं, ताकि देश का पैसा देश में रहे और भारत आर्थिक रूप से सशक्त बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *