मुख्य बातें

अमृतसर में देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल रेड में 13 युवक और 6 युवतियां गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए – Amritsar News

अमृतसर में देह व्यापार का भंडाफोड़:  होटल रेड में 13 युवक और 6 युवतियां गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए – Amritsar News


अमृतसर कोर्ट से ले जाते हुए पुलिस

अमृतसर में बुधवार देर रात पुलिस द्वारा होटल रेड के दौरान पकड़े गए 13 युवक और 6 युवतियां को वीरवार को माननीय अमृतसर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश जारी किए।

.

ये सभी युवक-युवतियां अमृतसर-तरन तारन रोड पर स्थित आर.एस. होटल से गिरफ्तार किए गए थे। थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात टीम के साथ छापा मारा।

होटल रेड, 19 गिरफ्तार

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 13 लड़कों और 6 लड़कियों को पकड़ा, साथ ही होटल मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस युवतियों को ऑटो में बैठाकर ले जाते हुए

न्यायिक हिरासत में भेजा

पूछताछ के बाद सभी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से 13 लड़कों को जेल भेज दिया गया। एसएचओ औलख ने बताया कि थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस प्रकार के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पहले भी तीन होटलों पर हुई थी कार्रवाई

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी पुलिस ने चौक प्रयाग दास, घी मंडी चौक और अन्य इलाकों में स्थित तीन होटलों पर कार्रवाई की थी, जिनमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक होटल पर रिकॉर्ड मेंटेन न करने के चलते भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *