मुख्य बातें

लुधियाना में कारोबारी से पीपीसीबी मैंबर बनाने के लिए एक: खुद को बताया आप लीडर,BRS नगर के रहने वाले पिता पुत्र पर एफआईआर – Ludhiana News

लुधियाना में कारोबारी से पीपीसीबी मैंबर बनाने के लिए एक:  खुद को बताया आप लीडर,BRS नगर के रहने वाले पिता पुत्र पर एफआईआर – Ludhiana News

लुधियाना में आम आदमी पार्टी से जुड़े होने का झांसा देकर पंजाब के एक कारोबारी से ₹1 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। माडल टाउन एक्सटेंशन निवासी नरिंदर सिंह बावा की शिकायत पर ACP की जांच के बाद अब नवदीप सोहल और उसके पिता बलदेव सिंह सोहल, निवासी हाउस

.

AAP के नाम पर किया भरोसा, बोर्ड में सदस्य बनाने का झांसा

नरिंदर सिंह बावा ने अपनी शिकायत में बताया कि नवंबर 2022 में नवदीप सोहल उसकी पत्नी नेहा सोहल भाई पंकज सोहल और पिता बलदेव सिंह उनसे मिले और खुद को AAP से जुड़ा बड़ा नेता बताने लगे। आरोप है कि उन्होंने कहा कि उनके “दिल्ली के शीर्ष नेताओं” से करीबी संबंध हैं और वे बावा को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य बनवा सकते हैं। इसी भरोसे में बावा ने 17 दिसंबर 2022 तक करीब ₹1 करोड़ की राशि अलग-अलग किश्तों में दी। आखिरी किश्त 27 दिसंबर 2022 ₹10 लाख की नेहा सोहल को दी गई थी। पैसे मिलने के बाद आरोपी पक्ष ने बावा को व्हाट्सऐप पर लिखकर संदेश भी भेजा। की पेमानेट मिल गयी

वादे पूरे न होने पर मांगे पैसे, मिली धमकियां

बावा के अनुसार जब महीनों बीत गए और कोई नियुक्ति नहीं हुई तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इसके बाद नवदीप और बलदेव सोहल ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया कि “उन्हें झूठे केस में फंसा देंगे।” बावा ने बताया कि अब उनकी जान को भी खतरा है। जिसके बाद नरिंदर सिंह बावा की शिकायत पर नवदीप सिंह सोहल व उसके पिता बलदेव सिंह सोहल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *