मुख्य बातें

मंडी में कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत: दूसरा व्यक्ति घायल; मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर; मृतक का शव पोस्टमार्टम को मंडी भेजा – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत:  दूसरा व्यक्ति घायल; मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर; मृतक का शव पोस्टमार्टम को मंडी भेजा – Mandi (Himachal Pradesh) News


मंडी के गोहर में बाइक और गाड़ी में टक्कर के बाद टायर के नीचे आया बाइक सवार।

हिमाचल के मंडी जिला के गोहर उपमंडल में आज सुबह कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

.

वहीं हादसे में मृत युवक की पहचान मठयाना निवासी 20 वर्षीय रवि कुमार पुत्र मुरारी लाल के रूप में हुई है। रवि अपने दैनिक कार्य के लिए सुंदरनगर जा रहा था। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेजा गया है।

गाड़ी से टक्कर के बाद टायर के नीचे आया बाइक सवार।

कार के अगले टायर के नीचे आ गया बाइक सवार

यह हादसा आज सुबह सवा आठ बजे धंग्यारा गलु के पास पेश आया। धंग्यारा में HP-32-B-2195 नंबर की पल्सर बाइक सामने आ रही HP-32A-9560 नंबर की इकोमेंट गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद रवि कार के अगले टायर के नीचे आ गया था।

पुलिस ने गोहर के चैड़ी निवासी गजेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह के वक्त वह अपने घर पर था। करीब 8.15 बजे जोर की आवाज सुनाई दी। उसके जब देखा तो एक बाइक सवार गाड़ी के नीचे था।

मृतक रवि की फाइल फोटो।

मृतक रवि की फाइल फोटो।

शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहर अस्पताल भेजा

सूचना मिलते ही गोहर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ देर में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर है और आगामी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। उन्होंने जनता से गाड़ी आराम से चलाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *