मुख्य बातें

कुराली में हॉर्न बजाने पर रोडवेज ड्राइवर की हत्या: लाइटों पर रुकी थी बस, बोलेरो चालक ने छाती में रॉड मारी, दो बच्चों का पिता – Jalandhar News

कुराली में हॉर्न बजाने पर रोडवेज ड्राइवर की हत्या:  लाइटों पर रुकी थी बस, बोलेरो चालक ने छाती में रॉड मारी, दो बच्चों का पिता – Jalandhar News


मौके पर पहुंची पुलिस और तड़पता ड्राइवर।

जालंधर रोडवेज डिपो के बस ड्राइवर की मंगलवार शाम कुराली में हत्या कर दी गई। बस चंडीगढ़ से जालंधर आ रही थी। कुराली की रेड लाइट पर पहुंचने पर ड्राइवर ने साइड लेने के लिए हॉर्न बजाया तो आगे खड़ी बोलेरो चालक ने छाती में रॉड मार दी।

.

रॉड लगते ही ड्राइवर मौके पर ही गिर गया। लोगों ने उसे उठाकर कुराली के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने फर्स्टएड देने के बाद उसे मोहाली रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही उसे डेड डिक्लेयर कर दिया गया।

कुराली की लाइटों पर होता हंगामा।

सुबह ही बस लेकर निकला था जगजीत सिंह जालंधर डिपो के कर्मचारी चानण सिंह ने बताया कि ड्राइवर की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है। वह मालोवाल टांगरा गांव का रहने वाला था। आज वह सुबह ही बस लेकर चंडीगढ़ के लिए निकला था और लौटते समय झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि बोलेरों चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पंजाब रोडवेज की तरफ से कुराली पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है। कच्चा कर्मचारी था, हॉर्न को लेकर हुआ झगड़ा चानण सिंह ने बताया कि कुराली की लाइटों पर साइड लेने के लिए जगजीत सिंह ने हॉर्न बजाया था। इसे लेकर आगे खड़ा बोलेरो चालक गालियां देने लगा। ड्राइवर ने उसे रोका तो वह गाड़ी से नीचे उतरा और जगजीत की छाती में रॉड मार दी। जगजीत सिंह की उम्र अभी 36 साल के करीब थी। उसकी शादी हो चुकी थी और दो बच्चे बेटा और बेटी हैं। बच्चे की उम्र भी 4 से 8 साल के बीच है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *