मुख्य बातें

हिमाचल रोडवेज की बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत: चंडीगढ़ से मोहाली जा रहे थे दपंति, बस का पीछे वाला टायर चढ़ा सिर पर – Chandigarh News

हिमाचल रोडवेज की बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:  चंडीगढ़ से मोहाली जा रहे थे दपंति, बस का पीछे वाला टायर चढ़ा सिर पर – Chandigarh News

चंडीगढ़ के कजहेड़ी चौक पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज की बस ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी महिला के सिर के ऊपर से बस का पिछला टायर गुजर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पत

.

थाना पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान सेक्टर-79 निवासी शीला पीटर के रूप में हुई है। वह अपने पति पीटर डेमियन के साथ एक्टिवा पर सवार होकर चंडीगढ़ किसी काम से आई थीं। सामान लेने के बाद दोनों वापस मोहाली लौट रहे थे। जैसे ही वे कजरी चौक के पास पहुंचे, तभी हिमाचल रोडवेज की बस ने पीछे से एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही सडक पर गिरे

टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और उसी दौरान बस का पिछला टायर शीला पीटर के सिर के ऊपर से गुजर गया। सड़क पर खून फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शीला पीटर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति पीटर डेमियन का इलाज जारी है।

पीटर डेमियन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हादसा अचानक हुआ और बस चालक तेज गति में था। पुलिस ने हिमाचल रोडवेज की बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *