मुख्य बातें

गुरुग्राम में एक्स सर्विसमैन ने गोली मारकर किया सुसाइड: सुसाइड नोट में लिखा-जो मुझसे दुखी थे, अब खुश रहना, डेढ़ साल पहले छोड़ी नौकरी – gurugram News

गुरुग्राम में एक्स सर्विसमैन ने गोली मारकर किया सुसाइड:  सुसाइड नोट में लिखा-जो मुझसे दुखी थे, अब खुश रहना, डेढ़ साल पहले छोड़ी नौकरी – gurugram News


गुरुग्राम में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक के पीछे गोली मार कर सुसाइड कर लिया है।

गुरुग्राम में साउथ सिटी-II बी ब्लॉक स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की ब्रांच के पीछे एक्स सर्विसमैन ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें 55 साल का व्यक्ति खून से लथपथ पड़े पाया। सूचना मिलने पर पुलिस म

.

मृतक की पहचान टिकली के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई, जो पूर्व सैनिक थे और ग्रामीण बैंक की इसी ब्रांच में करीब 7-8 साल तक सिक्योरिटी गार्ड रहे थे। पिछले डेढ़ साल से वे बेरोजगार थे। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त ब्रांच में आए थे और बाहर निकलते ही गोली मार ली।

फुल लोडेड मिला रिवाल्वर

पुलिस के अनुसार अशोक कुमार ने अपनी लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। हथियार मौके से बरामद कर लिया गया है जो पूरी तरह लोडेड था। चैंबर में पांच कारतूस और एक खाली खोल मिला है।

गुरुग्राम में पुलिस द्वारा पूर्व सैनिक अशोक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

तीन लाइन का सुसाइड नोट मिला

मौके से अशोक कुमार के बैग से तीन लाइन का सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा था कि सबको राम-राम। जो मेरे से दुखी थे, अब खुश रहना। पुलिस अब इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है कि कोई उसे परेशान तो नहीं कर रहा था। अशोक कुमार के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल है। छोटे बेटे की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी।

पत्नी से झूठ बोलकर निकला, बैंक से एक लाख निकाला

पुलिस जांच में सामने आया कि सुबह करीब 10 बजे अशोक कुमार पत्नी से झूठ बोला था कि उन्हें कहीं नौकरी मिलने की बात है और वहां इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं। घर से निकलकर वे सीधे अपनी पुरानी बैंक शाखा पहुंचे। वहां उन्होंने अपने खाते से एक लाख रुपए निकाले और कहा कि किसी को कर्ज चुकाना है।

दो घंटे रेहड़ी पर बैठा रहा

उसने पुराने सहकर्मियों से करीब दो घंटे तक बातचीत की। दोपहर को वे बैंक से निकले और शाखा के पीछे खाली पड़ी रेहड़ी पर बैठ गए। दो से तीन घंटे बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। बैंक के पूर्व सहकर्मियों का कहना है कि अशोक बहुत नेक इंसान थे। ड्यूटी के समय कभी शिकायत नहीं आई। उसके बाद वे बैंक आते रहते थे। गुरुवार को जब आए तो किसी को पता नहीं चला कि उनके मन में क्या चल रहा है।

आज कराया जाएगा पोस्टमॉर्टम

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के बैग से सुसाइड नोट मिला है। हथियार लाइसेंसी था और उनका ही था। एक लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। फिलहाल सुसाइड के तहत कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *