मुख्य बातें

हरियाणा ग्रुप-C 2025-बायोमेट्रिक का 6 डे शेड्यूल रिलीज: बचे अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार; ई-मेल से HSSC भेजेगा सूचना, 11 से शुरू होगी – Haryana News

हरियाणा ग्रुप-C 2025-बायोमेट्रिक का 6 डे शेड्यूल रिलीज:  बचे अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार; ई-मेल से HSSC भेजेगा सूचना, 11 से शुरू होगी – Haryana News


हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से हरियाणा ग्रुप-C 2025 के लिए बायोमेट्रिक के लिए 6 दिनों का शेड्यूल रिलीज कर दिया गया है। कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद इसकी जानकारी X पर साझा की है।

.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है, बायोमेट्रिक के लिए 6 दिनों का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बाकी बचे अभ्यर्थियों का शेड्यूल और एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी।

यहां देखिए X पर डाली गई पोस्ट…

11 मई को शुरू होगी बायोमेट्रिक

सीईटी ग्रुप-सी 2025 परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक नहीं हो पाई थी, उनकी बायोमेट्रिक 11 मई से आयोजित होगी। वहीं हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने राज्य में साढ़े पांच हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *