मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 4 से 18 नवंबर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटपूतली में जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी और जिला पुलिस अधीक
.
दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभियान की शुरुआत
जिला कलक्टर ने बताया- अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में कमी लाना है। इसके साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना, सड़क उपयोगकर्ताओं में जागरूकता बढ़ाना और सड़क अधोसंरचना व आपातकालीन सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करना भी शामिल है।
युवाओं को अभियान से जोड़ने पर जोर
कलक्टर ने एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय युवाओं को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक और डिपर के सही उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की स्थिति और यातायात नियमों के पालन पर भी चर्चा की।
नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी नजर
जिला कलक्टर ने कहा- सड़क सुरक्षा की विभागवार सघन निगरानी की जा रही है और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस विभाग को इस अभियान की नोडल एजेंसी और फील्ड को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है, जो पूरे जिले में समन्वय और पर्यवेक्षण का काम कर रहा है। विभाग द्वारा शराब पीकर, तेज गति से, गलत दिशा में या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है। साथ ही, बिना रिफ्लेक्टर या नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लापरवाह चालकों के लाइसेंस निलंबित या रद्द होंगे
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया- परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा ओवरलोडिंग, अनाधिकृत संचालन और फिटनेस उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने और तेज गति से वाहन चलाने के मामलों में चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
