मुख्य बातें

कांगड़ा में बोलेरो पिकअप से अवैध शराब बरामद: पुलिस ने ड्राइवर को अरेस्ट किया, तस्करी कर ला रहा था, 200 पेटी समेत गाड़ी जब्त – Dharamshala News

कांगड़ा में बोलेरो पिकअप से अवैध शराब बरामद:  पुलिस ने ड्राइवर को अरेस्ट किया, तस्करी कर ला रहा था, 200 पेटी समेत गाड़ी जब्त – Dharamshala News

कांगड़ा में अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गया आरोपी।

कांगड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में भवारना पुलिस ने सोमवार शाम थुरल क्षेत्र में एक कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 200 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

.

पुलिस टीम थुरल क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी शक के आधार पर एक अस्थायी नंबर वाली बोलेरो पिकअप को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से देसी शराब की 200 पेटियां मिलीं। गाड़ी सुदर्शन कुमार, निवासी बोदा, तहसील पालमपुर चला रहा था।

बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा था शराब को

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब की पेटियों को चालाकी से छिपा रखा था ताकि किसी को संदेह न हो। हालांकि, पुलिस टीम की सतर्कता के कारण उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस ने मौके से देसी शराब और बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया है।

आरोपी सुदर्शन कुमार के खिलाफ थाना भवारना में मामला दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि 8 नवंबर को भी थाना पंचरूखी की टीम ने एक अन्य बोलेरो पिकअप (नंबर HP36F-0910) से 200 पेटियां देसी शराब बरामद की थीं। दो दिनों के भीतर लगातार दो बड़ी बरामदगी यह दर्शाती हैं कि कांगड़ा पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *