मुख्य बातें

दूसरे फेज में रिकॉर्ड 68.79% वोटिंग: 2020 चुनाव से 10% ज्यादा मतदान; बगहा में 15 हजार लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार – Bihar News

दूसरे फेज में रिकॉर्ड 68.79% वोटिंग:  2020 चुनाव से 10% ज्यादा मतदान; बगहा में 15 हजार लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार – Bihar News


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया। मुस्लिम बहुल किशनगंज में सबसे ज्यादा 77.75% मतदान हुआ है। जबकि नवादा में सबसे कम 57.76% वोट डाले गए।

.

वोटिंग खत्म होने के बाद बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुजियाल ने बताया कि ‘दूसरे और आखिरी फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर 68.79% मतदान हुआ है। वहीं दोनों चरण मिलाकर कुल 66.90% मतदान हुआ है।’ पहले फेज में 65.08% वोटिंग हुई थी।

पिछले साल 2020 में 57 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस लिहाज से इस बार 10% ज्यादा वोटिंग हुई है।

महिलाओं का वोटिंग परसेंट 8.8 ज्यादा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं ने बंपर वोटिंग की है। पुरुषों के मुकाबले इनकी हिस्सेदारी 8.8 प्रतिशत अधिक रही है। महिलाओं ने 71 6% वोट कास्ट किया है, जबकि पुरुष का यह आंकड़ा 62.8% है।

दूसरे फेज में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 74.03 रहा, जबकि पुरुष वोटर की भागीदारी 64.01% रही। 1998 के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी 73.86% थी, जबकि पुरुष ने 64.60% वोट किए थे।

रुझानों में बन रही NDA की सरकार

बंपर वोटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि दूसरे फेज की 122 सीटों में से 80 हम जीतने वाले हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। मेरा मन गदगद है।

रुझानों में NDA की सरकार बन रही है। गठबंधन को 145-160 सीटें मिलती दिख रहीं है, वही महागठबंधन को 73-91 सीट मिलने का अनुमान है।

सेकेंड फेज की 15 बड़ी घटनाएं

  • अरवल वोटिंग के दौरान हार्ट अटैक से पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार की मौत हो गई।
  • शिवहर और बेलसंड के तारियानी में अलग-अलग बूथों पर गड़बड़ी के आरोप में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया।
  • बेतिया में पैसे बांट रहे RJD के दो समर्थकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
  • बगहा में 19 बूथों पर सिर्फ 1 वोट पड़ा। 15 हजार से ज्यादा लोगों ने वोट बहिष्कार किया।
  • अररिया में बीजेपी और कांग्रेस समर्थक भिड़ गए। कांग्रेस समर्थकों का आरोप- बीजेपी वालों ने पटककर मारने की धमकी दी।
  • नवादा के हिसुआ से BJP प्रत्याशी अनिल सिंह को धरिया गांव के लोगों ने खदेड़ दिया। लोग बोले- कोई काम नहीं किया है।
  • रोहतास में पंचायत भवन की मांग को लेकर लोगों का वोट बहिष्कार।
  • जमुई में वोटिंग के दौरान दो समुदाय में झड़प हुई। ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने मामला शांत कराया।
  • जहानाबाद के बूथ संख्या 220 में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसमें 4 लोग घायल हो गए।
  • रोहतास में जदयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी अपनी गाड़ी पर JDU का झंडा लगाकर नोखा विधानसभा क्षेत्र में घूमते नजर आए।
  • मोतिहारी में 10 लोगों को फर्जी वोट डालने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।
  • मोतिहारी में वोटिंग में बाधा डालने के आरोप में एक पोलिंग एजेंट रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गयाl
  • सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में जदयू के पोलिंग एजेंट पर FIR दर्ज।
  • जमुई के चकाई विधानसभा में बूथ नंबर 145 पर EVM खराब होने की वजह से 5 घंटे तक वोटिंग प्रक्रिया रूकी रही।
  • बांका के कटोरिया में बूथ -76 में डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई वोटिंग।

पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए….

अब बिहार चुनाव की 10 तस्वीरें…

अररिया में मां-बेटे दंडवत करते हुए बूथ तक पहुंचे।

अररिया में मां-बेटे दंडवत करते हुए बूथ तक पहुंचे।

कटिहार के दलन मध्य स्कूल में भैंस पर बैठकर वोट डालने जाता वोटर।

कटिहार के दलन मध्य स्कूल में भैंस पर बैठकर वोट डालने जाता वोटर।

किशनगंज में मतदाता कमर भर पानी में नदी पार कर पोलिंग बूथ तक पहुंचे।

किशनगंज में मतदाता कमर भर पानी में नदी पार कर पोलिंग बूथ तक पहुंचे।

अरवल जिले के हर एक बूथ पर घुड़सवार सुरक्षा बल तैनात किया किए थे।

अरवल जिले के हर एक बूथ पर घुड़सवार सुरक्षा बल तैनात किया किए थे।

मधुबनी के पोलिंग बूथ की छत पर सुरक्षा के लिए तैनात जवान।

मधुबनी के पोलिंग बूथ की छत पर सुरक्षा के लिए तैनात जवान।

पूर्णिया में बूथ को जनजातीय थीम पर डेवलप किया गया था। ट्राइबल डांस कर मतदाताओं का स्वागत किया गया।

पूर्णिया में बूथ को जनजातीय थीम पर डेवलप किया गया था। ट्राइबल डांस कर मतदाताओं का स्वागत किया गया।

बांका में बुजुर्ग मतदाता को ठेले पर बिठाकर बूथ तक ले जाते परिजन।

बांका में बुजुर्ग मतदाता को ठेले पर बिठाकर बूथ तक ले जाते परिजन।

किशनगंज में सुहिया रेतुआ नदी पर बने चचरी पुल से होकर वोटिंग करने जाते वोटर।

किशनगंज में सुहिया रेतुआ नदी पर बने चचरी पुल से होकर वोटिंग करने जाते वोटर।

कैमूर में मोहनिया के अमरपुरा बूथ संख्या 180 में 110 साल की महिला को परिजन खाट पर लेकर वोट देने पहुंचे।

कैमूर में मोहनिया के अमरपुरा बूथ संख्या 180 में 110 साल की महिला को परिजन खाट पर लेकर वोट देने पहुंचे।

सुपौल में बूथ नंबर 3 पर पिता को मुखाग्नि देने के बाद उत्तरी पहन कर वोट करने पहुंचे मतदाता संजय कुमार।

सुपौल में बूथ नंबर 3 पर पिता को मुखाग्नि देने के बाद उत्तरी पहन कर वोट करने पहुंचे मतदाता संजय कुमार।

इसे भी पढ़िए…

बिहार चुनाव 2025ः पूर्णिया में वोटर्स के वेलकम में डांस,वोटिंग की 12 तस्वीरें:ठंड के बीच बुजुर्गों का भी जोश हाई; बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन

बिहार में वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *