मुख्य बातें

रिश्तेदारी में हुई मृत्यु पर गया परिवार, घर में चोरी: मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर, गहने और कैश लेकर फरार – Ajmer News

रिश्तेदारी में हुई मृत्यु पर गया परिवार, घर में चोरी:  मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर, गहने और कैश लेकर फरार – Ajmer News


अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में सुने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

.

पीड़ित परिवार रिश्तेदारी में मृत्यु होने पर गांधीधाम गया हुआ था। परिवार जब वापस घर पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

केशव नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले तुषार पुत्र लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में मृत्यु होने के कारण गांधीधाम गया हुआ था। जब वापस घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले।

चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

अलमारी में रखा सारा सामान बिखरा मिला पीड़ित ने बताया कि जब घर के अंदर जाकर चेक किया तो कमरे में रखी अलमारी में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के भी ताले टूटे हुए थे। चोरों ने 6500 नगदी और सोने चांदी के जेवरात सहित बच्चों के आभूषण भी चोरी कर लिए। इसकी सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *