कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के कनपरा गांव में बुधवार सुबह एक महिला का शव तालाब से बरामद किया गया। मृतका की पहचान कनपरा निवासी अवधेश सिंह की 29 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनिता कुमारी बुधवार सुबह शौच के लिए घर से ग
.
खोज के दौरान तालाब के अंदर एक महिला का शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान अनिता कुमारी के रूप में हुई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सोनहन थाना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़।
पुलिस ने तलाब से बाहर निकलवाया शव
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मृतका के पति अवधेश सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सामान्य थीं और रोज की तरह ही सुबह शौच के लिए गई थीं। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
