मुख्य बातें

पलामू में शिक्षक दंपती के घर डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने 4 घंटे बंधक बनाकर लूटा, खाना बनवा खाया भी; सुबह हुए फरार – Palamu News

पलामू में शिक्षक दंपती के घर डकैती:  हथियारबंद बदमाशों ने 4 घंटे बंधक बनाकर लूटा, खाना बनवा खाया भी; सुबह हुए फरार – Palamu News


पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही के मुगलजान टोला में गुरुवार देर रात लगभग 15 हथियारबंद डकैतों ने एक शिक्षक दंपती को बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में चार घंटे तक उत्पात मचाया और नगदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान लूट लिए। इस दौरान उ

.

हाथापाई के बाद चार और डकैत घर में घुस आए

सरस्वती शिशु मंदिर, जपला के शिक्षक मृत्युंजय मेहता और उनकी पत्नी पारा शिक्षिका अनिता देवी गुरुवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर सो गए थे। मृत्युंजय मेहता जब शौच के लिए उठे तो उन्हें छत पर संदिग्ध आहट सुनाई दी। नीचे लौटते ही उनका सामना एक हथियारबंद डकैत से हो गया। हल्की हाथापाई के बाद चार और डकैत घर में घुस आए, जबकि बाकी बाहर पहरा देते रहे।

डकैत पिस्तौल, चाकू और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने दंपती को बेरहमी से पीटा, हथियार तानकर डराया और घर में मौजूद हर बक्से, अलमारी व बैग को खंगाल डाला। जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान लूटकर अपने कब्जे में ले लिया।

पिटाई से जख्मी शिक्षक।

दंपती को खाना बनाने के लिए भी मजबूर किया

डकैतों ने चार घंटे तक लगातार नगदी और चाबी की मांग की। इतना ही नहीं, उन्होंने दंपती को खाना बनाने के लिए भी मजबूर किया। यह वारदात रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चलती रही। जाते-जाते गिरोह ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मो. याकूब ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से पूछताछ की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *