मुख्य बातें

दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण: पुलिस की छापेमारी से रुकी दूसरी शादी, दूल्हा फरार; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी – Darbhanga News

दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण:  पुलिस की छापेमारी से रुकी दूसरी शादी, दूल्हा फरार; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी – Darbhanga News

दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है। जब परिजनों ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो लड़के ने साफ इनकार कर दिया। दूसरी जगह शादी की तैयारी में था। सूचना मिलते पुलिस घर पर पहुंची। इस बीच वो मौके से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, बहेड़ा थाना क्षेत्र के रमोली चौक निवासी संदीप मुखिया से उसकी मुलाकात साल 2022 में हुई थी। काम दिलाने के बहाने बाहर ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। काम के बदले जो पैसा मिलता था, वो भी छीन लेता था। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करता था। शादी का दबाव बनाने पर धमकी देकर भगा दिया। आरोपी मौके से फरार लड़की ने आगे बताया कि 26 अप्रैल को दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा थे। मेरे आवेदन पर महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पर पहुंचे। दुल्हन पक्ष को पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद शादी रूक गई। हालांकि, इस दौरान आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *