सर्व सम्मति से चुनी गई पंचायतों को पांच लाख का चेक वितरित करते विधायक
पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में सर्वसम्मति से गांवों में चुनी गई पंचायतों को सरकार पांच-पांच लाख रुपये दे रही है। जलालाबाद से आप के हलका विधायक गोल्डी कंबोज ने करीब 6 गांवों की पंचायतों को पांच-पांच लाख के चेक दिए हैं। विधायक के मुताबिक हलके क
.
जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान सरकार ने कहा था कि जिन गांवों में सर्वसम्मति से चुनाव होगा, उन गांवों को 5 लाख रुपए की विशेष ग्रांट दी जाएगी। अपने वायदे के मुताबिक अब जलालाबाद के करीब 6 गांवों को आज पांच-पांच लाख रुपए के चेक दे दिए गए हैं।
सर्वसम्मति चुनाव वाले गांवों चेक वितरित करते विधायक
6 पंचायतों को चेक दिया, बाकी को जल्द
विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि जलालाबाद हलके में 22 ऐसे गांव हैं, जहां पर सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव हुआ। ऐसे में 22 में से 6 गांवों को चेक दे दिए गए हैं, जबकि बाकी गांवों को भी जल्द चेक दे दिए जाएंगे। विधायक ने कहा कि इतना ही नहीं, इन गांवों का खास ध्यान रखा जाएगा और उन्हें अलग से विशेष ग्रांट भी दी जाएगी।
