मुख्य बातें

बरनाला में अकाली दल का प्रदर्शन: गुरविंदर सिंह बोले- रंधावा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा उजागर, पुतला फूंका – Barnala News

बरनाला में अकाली दल का प्रदर्शन:  गुरविंदर सिंह बोले- रंधावा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा उजागर, पुतला फूंका – Barnala News

बरनाला जिले में शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अदालत के पास रंधावा का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे लगाए। यह प्रदर्शन हलका इंचार्ज एडवोकेट गुरविंदर सिंह गिंडी के नेतृत्व में किया गया। अकाली दल ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने भाई अमृतपाल सिंह पर से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) हटाने का विरोध किया था। एडवोकेट गुरविंदर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि रंधावा के बयान ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस कहती थी कि यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार ने की है, लेकिन अब उनके बयान से स्पष्ट है कि वे अंदर से क्या चाहते हैं। गुरविंदर सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना गुरविंदर सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाकर पंजाब को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को डर है कि भाई अमृतपाल सिंह के समर्थकों का असर आगामी चुनावों में बढ़ सकता है। अकाली दल ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हमेशा हिंदू-सिख एकता और भाईचारे की बात करती है और संविधान के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखती है। इस विरोध प्रदर्शन में महासचिव सुखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, भगवंत सिंह शुतराना, गुरमेल सिंह संधू पट्टी, पूरन सिंह, बूटा सिंह, भोला सिंह सहोता, रणजीत सिंह, अवतार सिंह, जगदीप सिंह और सुरजीत सिंह ऑस्ट्रेलिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की नकारात्मक बयानबाजी बंद नहीं हुई तो उनका संघर्ष और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *