कांग्रेस ने 45 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्षों में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थकों को जगह मिली है।
.
ये जिलाध्यक्ष राहुल गांधी के फॉर्मूले पर रायशुमारी करने के बाद नियुक्त किए गए हैं। वहीं बारां और झालावाड़ के जिलाध्यक्षों पर अंता उपचुनाव की वजह से रायशुमारी नहीं की गई थी। इस कारण इन दो जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है।
पहले देखें पूरी लिस्ट…


पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी।
6-6 नेताओं का पैनल तैयार कर दी थी रिपोर्ट कांग्रेस ने इस बार जिलाध्यक्षों पर रायशुमारी करवाई थी, इसके लिए बाहरी राज्यों के नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया था। पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी के बाद हर जिले से 6-6 नेताओं का पैनल तैयार कर रिपोर्ट दी थी।
इस रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी। इसके बाद राहुल गांधी को सिंगल नामों का पैनल दिया था।
कई पुराने चेहरे भी रिपीट जिलाध्यक्षों में बहुत से नए चेहरे हैं और कई जगह पुराने चेहरों को रिपीट भी किया है। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन के 50 जिले है, जिनमें से 48 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।
खबर अपडेट की जा रही है…
