मुख्य बातें

उज्जैन में नदी में कूदे युवक-युवती: नावों और गोताखोरों के जरिए तलाश रही पुलिस; मौके पर बाइक-मोबाइल, लेडीज चप्पलें मिलीं – Ujjain News

उज्जैन में नदी में कूदे युवक-युवती:  नावों और गोताखोरों के जरिए तलाश रही पुलिस; मौके पर बाइक-मोबाइल, लेडीज चप्पलें मिलीं – Ujjain News


पुलिस नदी में युवक-युवती को तलाश रही है।

उज्जैन के पास पीरझलार में युवक और युवती एक साथ चामला नदी में कूद गए। पुलिस नदी में नाव और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्चिंग अभियान चला रही है। अभी तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका है।

.

मौके पर युवक का मोबाइल और बाइक मिली है। वहीं एक जोड़ी लेडीज चप्पल भी मिली हैं।

बड़नगर थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने चाचा को फोन किया था। उसने कहा था कि मोबाइल और बाइक पुल पर खड़ी करके जा रहा हूं, आप ले जाना।

चाचा के बयान के आधार पर युवक की पहचान 19 वर्षीय वारिस के रूप में हुई है।

युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

देखिए, 4 तस्वीरें…

पुलिस नदी में नाव के सहारे युवक-युवती को तलाश रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।

युवक पुल पर बाइक खड़ी करके नदी में कूदा है।

युवक पुल पर बाइक खड़ी करके नदी में कूदा है।

बाइक के पास एक जोड़ी लेडीज चप्पल मिली हैं।

बाइक के पास एक जोड़ी लेडीज चप्पल मिली हैं।

रस्सी और आंकड़ी से तलाश रहे थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि पिछले 3 घंटे से स्थानीय गोताखोर लगातार रेस्क्यू अभियान में लगे हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। 6 लोग नदी में रस्सी और आंकड़ी से तलाश कर रहे हैं। करीब 1 घंटे तक और रेस्क्यू अभियान और चलेगा। इसके बाद सुबह एसडीआरएफ की टीम आकर रेस्क्यू अभियान शुरू करेगी।

ये खबर भी पढ़ें… 68 घंटे बाद शिप्रा में मिला लेडी कॉन्स्टेबल का शव, उज्जैन में पुल से नीचे गिरी थी कार

उज्जैन में नदी में बही कॉन्स्टेबल आरती पाल की कार शिप्रा में मिल गई है। आरती पाल का शव इसके पिछले हिस्से में मिला है। उन्हेल थाने के टीआई अशोक शर्मा और एसआई मदनलाल निमामा, आरती की कार से अपहरण केस में जांच के लिए उज्जैन के चिंतामन जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार कार ब्रिज पर सीधे शिप्रा नदी में गिर गई थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *