कोंडागांव के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दहीकोंगा में 29 नवंबर 2025 को ‘फूड कार्निवल आनंद मेला’ का आयोजन किया गया। प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खाद
.
संस्था के शिक्षकों की देखरेख में कुल 14 स्टॉल लगाए गए थे, जहां छात्रों ने रोचक खाद्य सामग्री तैयार की। इन व्यंजनों का स्वाद स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने लिया और उनकी खूब सराहना की। इस कार्निवल से बच्चों ने लगभग 25,870 रुपये का कारोबार किया।
आनंद मेले में कैश से नहीं, कूपन से खरीदारी
इस कार्निवल की एक खास विशेषता यह थी कि यहां सामग्रियों का विक्रय नकद कैश के बजाय 5, 10 और 20 रुपये के कूपन के माध्यम से किया गया। संस्था द्वारा कूपन वितरण के लिए कैश काउंटर बनाए गए थे, जहां सभी खरीदारों ने नकद राशि को कूपन में बदलकर खरीदारी की।
फूड कार्निवल आनंद मेला के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में, सभी विक्रेताओं ने अपने कूपन जमा करके नकद राशि प्राप्त की।

फूड कार्निवल में सर्वाधिक बिक्री करने वाले छात्रों को पुरस्कार
सर्वाधिक बिक्री करने वाले कौस्तुभ दूबे और उनके साथियों को (3,725 रुपये की बिक्री के साथ) प्रथम पुरस्कार मिला। आराधना और उनके साथियों को (3,285 रुपये की बिक्री के साथ) द्वितीय तथा वर्षा और उनके साथियों को (2,770 रुपये की बिक्री के साथ) तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी, उनकी पत्नी उर्मिला जोशी, अमलेश बारले, उनकी पत्नी हेमलता बारले, व्यायाम शिक्षक ऋषिदेव सिंह और संस्था के अन्य शिक्षकों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
