पुलिस नदी में युवक-युवती को तलाश रही है।
उज्जैन के पास पीरझलार में युवक और युवती एक साथ चामला नदी में कूद गए। पुलिस नदी में सर्चिंग अभियान चला रही है। अभी तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका है।
.
मौके पर युवक का मोबाइल और बाइक मिली है। वहीं एक जोड़ी लेडीज चप्पल भी मिली है।
बड़नगर थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने चाचा को फोन किया था। उसने कहा था कि मोबाइल और बाइक पुल पर खड़ी करके जा रहा हूं, आप ले जाना।
चाचा के बयान के आधार पर युवक की पहचान 19 वर्षीय फरदीन इस्लाम के रूप में हुई है।
युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
देखिए, 4 तस्वीरें…

पुलिस नदी में नाव के सहारे युवक-युवती को तलाश रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।

युवक पुल पर बाइक खड़ी करके नदी में कूदा है।

बाइक के पास एक जोड़ी लेडीज चप्पल मिली हैं।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
